फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: विद्युत उपकेंद्र पर से कई कुंतल कॉपर चोरी, चोरों ने कर्मचारियों को कमरे में बंदकर की वारदात

Sun, 21 Aug 2022 12:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विद्युत उपकेंद्र मंछना से कई कुंतल कॉपर चोरी हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एसपी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर की वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मंछना पर शनिवार की रात चोरों ने कर्मियों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बाहर रखे एक ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मंछना पर शनिवार की रात एसएसओ कंबोज कुमार, विनोद कुमार और राजवीर ड्यूटी पर थे। रात करीब 12 बजे लघुशंका करने के बाद वापस कमरे में चला गया। इसके बाद वहां पहुंचे चोरों ने परिसर में रखे एक ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें से कॉपर वायर चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह कर्मियों ने जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह बाहर से बंद था। 

कई कुंतल कॉपर चोरी हुआ 

सूचना मिलने के बाद अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कर्मियों से चोरी के संबंध में जानकारी ली। कई कुंतल कॉपर चोरी होने की जानकारी हुई। उधर सूचना मिलने के बाद एसपी कमलेश दीक्षित भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ जानकारी जुटाई। एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले में जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। जेई रविंद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने चोरी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

 

किसी कर्मी की मिलीभगत का भी संदेह

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि अधिकारियों और कर्मियों बातचीत में पता चला कि बाहर रखा ट्रांसफार्मर निष्प्रयोज्य था। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों से पत्राचार भी किया जा चुका है। वहीं ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी की घटना भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि इस पूरी वारदात में किसी कर्मी की मिली भगत भी हो सकती है। पुलिस सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें