बिना नंबर की कार से आए थे बदमाश
पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 13 अक्तूबर की रात अपने सात अन्य साथियों के साथ अखिलेश की बिना नंबर की बोलेरो तथा जायलो कार से राजकुमार पुत्र गजराज, राशिद अली, असलम, मुनीर उर्फ गुनाई, जाकिर उर्फ शमशाद, दुर्गपाल व बड़े मियां के साथ शिकोहाबाद लूट के उद्देश्य से शिकोहाबाद आए थे।
इसी बीच लोहे की सरिया लेकर आ रहे 22 चक्का ट्रेलर को लूटने की योजना बना ली। वाहनों से ट्रक को ओवर टेक कर ट्रक लूट लिया। गांव चनौरा के समीप ट्रक ड्राइविंग को कार में बैठा लिया। ट्रक ड्राइवर को अखिलेश अपने साथियों के साथ अपने घर ले गया। यहां खंडहर पड़े मकान में चारपाई पर लेटाकर हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। सभी लोग ट्रक और उसमें लदी लोहे की सरिया बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस ने घेराबंदी कर पांच और बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें राजकुमार निवासी नगला हरिया थाना सिकंदराराऊ (हाथरस), राशिद अली निवासी खेड़िया थाना एका (फिरोजाबाद), असलम व जाकिर निवासी कस्बा व थाना रोरावर (अलीगढ़) और मुनीर निवासी कुठिला थाना फरिहा (फिरोजाबाद) शामिल हैं। इनके दो साथी फरार हो गए।