हमलावरों को जवाब दिया तो छीन ली रायफल
लूट का शिकार सिपाही अभिषेक कुमार ने बताया कि रात्रि में सोरों रोड पर गश्त के निर्देश मिले थे। जब गश्त कर रहे थे तभी अमेजन के वेअर हाऊस के समीप कार रुकी और बदमाश उतरकर शटर काटने लगे। जैसे ही हम पहुंचे और बदमाशों को ललकारा तो वे हमलावर हो गए। जब रायफल की बट से उन पर प्रहार किया तो रायलफल छीनकर भाग निकले। रात का अंधेरा था। यकायक सब कुछ काफी तेजी से हुआ।
पहुंचते ही सरिया से बोल दिया हमला
सिपाही के साथी रवि ने भी पूरे हौसले का परिचय दिया। जब रवि ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की उन्होंने सरिया से हमला बोल दिया। गनीमत रही कि वे बैठ गए और सिर में सरिया नहीं लग सकी। रवि का कहना है कि शरीर में प्रहार से चोट तो आई है।
जब तक हम संभल पाते तब तक जो दो बदमाश कार के बाहर थे वे कार में बैठ गए। कार स्टार्ट थी और ड्राइवर तैयार रहा होगा, तभी तेजी के साथ कार लेकर बदमाश भाग गए। गोरहा नहर तक इनका पीछा किया, लेकिन तब तक कार काफी आगे निकल चुकी थी।