कासगंज जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र में नहर के समीप बदमाशों ने कार सवार भाई-बहन को गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश उनके पास से नकदी-आभूषण लूट ले गए। घायल भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
घटना शुक्रवार रात की है। शिवकुमार निवासी मलखानपुर मैनपुरी शुक्रवार को रात दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने सड़क पर कीलों का पट्टा डाल दिया, जिससे गाड़ी पंचर हो गई। चालक ने गाड़ी रोक दी। जब चालक गाड़ी का टायर बदल रहा था, तभी वहां चार बदमाशा आ गए।
सभी बदमाशों के पास हथियार थे। बदमाशों ने शिवकुमार और उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने फायर कर दिए, जिससे आशीष के पेट में तथा बर्षा के पैर में गोली लगी। गाड़ी में उनके अलावा विजय, राहुल, कोमल सचिन भी सवार थे।