फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: वृंदावन में चीनी महिला से लूटपाट, आगरा में विदेशी पर्यटक से मोबाइल छीना

Sat, 19 Oct 2019 07:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
तीर्थनगरी वृंदावन में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक बदमाश ने चीन की महिला श्रद्धालु से लूटपाट की। बदमाश चीनी महिला से 100 चीनी मुद्रा (यूआन), 20 हजार रुपये, मोबाइल, पासपोर्ट और वीजा लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


चीन से आए 49 श्रद्धालुओं के दल के साथ आई चीनी महिला श्रद्धालु झाओ झी जी सेवाकुंज क्षेत्र स्थित एक भवन में रहकर कार्तिक नियम सेवा कर रही हैं। वो शुक्रवार रात बाजार से भवन लौट रही थी। तभी रास्ते में एक बदमाश ने महिला को घेर लिया। 

बदमाश ने चाकू दिखाकर महिला से लूटपाट की और उसका बैग छीनकर भाग गया। बैग में 100 यूआन, 20 हजार रुपये, मोबाइल, पासपोर्ट व वीजा रखा था। घटना से घबराई चीनी महिला कोतवाली पहुंची। उसने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चीनी महिला श्रद्धालु से हुई लूट की जांच की जा रही है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन

आगरा में विदेशी पर्यटक से मोबाइल छीना

आगरा में भी बदमाश ने विदेशी पर्यटक को शिकार बनाया। यहां कैंट स्टेशन पर ट्रेन के चढ़ने के दौरान विदेशी पर्यटक से कीमती आईफोन छीन लिया गया। गिल मेट्स कॉल नाम का पर्यटक को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से उत्कल एक्सप्रेस से हरिद्वार जाना था।

जब गिल मेट्स कॉल उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे, तभी एक युवक उनके हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। हालांकि मोबाइल छीनने वाला का पता नहीं चल सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें