जंगल में पैदल ही भाग गए बदमाश
घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर झरना नाले के पास ओरिएंटल कंपनी का प्लांट है। पुलिस को प्लांट के बाहर कर्मचारी का लूटा हुआ स्कूटर और बदमाशों की पल्सर बाइक बरामद हो गई। पूछताछ में प्लांट के चौकीदार ने बताया कि तीन बदमाश गाड़ी खड़ी करके जंगल की ओर पैदल भाग निकले। सभी मास्क पहन रखा था। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने जो बाइक छोड़ी है, वो चोरी की हो सकती है। उसके नंबर से बाइक मालिक के बारे में पता किया जा रहा है।
दो दिन का था कैश
पंप मालिक हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि पर शनिवार और रविवार का कैश था। दो दिन बैंक की छुट्टी होने की वजह से कैश जमा नहीं कर सके थे।
पुलिस टीम को लगाया
बाइक सवार बदमाशों ने पंपकर्मी से लूट की है। पुलिस टीम को लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फुटेज देखे जा रहे हैं। बदमाशों की बाइक भी मिली है। - मुनिराज जी, एसएसपी
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में कोई नया संक्रमित नहीं, 38 रह गए सक्रिय मरीज