फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑनलाइन गेम में नाबालिग 20 हजार रुपये हारा तो सेवानिवृत्त लैब असिस्टेंट और पत्नी की कर दी हत्या, पिता सहित गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
हत्यारोपी।
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। मोहल्ला सराय भटेला में रहने वाले सेवानिवृत्त लैब असिस्टेंट और उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को चालान करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेजा गया। हत्यारोपी नाबालिग है। ऑनलाइन गेम में वह 20 हजार रुपये हार गया था।चोरी के इरादे से पड़ोसी के घर में घुसा था। पकड़े जाने पर दंपती की कर दी थी हत्या।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय भटेला निवासी सेवानिवृत्त लैब असिस्टेंट ब्रज बिहारी बृहस्पतिवार की दोपहर घर पर थे। तभी पड़ोस में ही रहने वाला किशोर वहां आया और धारदार हथियार से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। बचाव करने पर पत्नी यशोदा की भी हत्या कर दी थी। इस दौरान 14 साल के नाती अनंत को भी जानने मारने की कोशिश की थी। उक्त हत्याकांड में मृतक के साले ने आरोपी किशोर और उसके पिता अजमेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा।
प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ऑनलाइन गेम में 20 हजार रुपये हार गया था। चोरी के इरादे से वह ब्रज बिहारी के घर में घुसा था। पकड़े जाने पर उसने ब्रज बिहारी और पत्नी यशोदा की हत्या कर दी थी। बताया कि आरोपियों को घिरोर रोड रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 20800 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें