फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: धर्मशाला में बदहवास मिली बेटी, युवक पर अगवा करने का मुकदमा दर्ज

Fri, 02 Oct 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

धर्मशाला में बदहवास मिली बेटी के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित धर्मशाला में बुधवार शाम बदहवास मिली 13 वर्षीय किशोरी के मामले में पड़ोसी युवक के खिलाफ अगवा करने और पाक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बुधवार शाम घर पर अकेली थी। जिसे पड़ोसी युवक अगवा कर ले गया। दो घंटे बाद किशोरी गांव के बाहर स्थित धर्मशाला में बदहवास मिली। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें-  Hathras Case: विधि विज्ञान प्रयोगशाला की फोरेंसिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं- एडीजी अजय आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dr Yogita Gautam Murder Case: प्रेमिका के हत्यारोपी डॉक्टर विवेक को सजा दिलाने की तैयारी, चार्जशीट दाखिल

पिता ने गांव के ही युवक नितिन पुत्र हरिभान के खिलाफ अगवा करने, पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए आगरा भेजा गया है। एसओ ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान को आधार बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें