फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ रालोद का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 02 Oct 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध थम नहीं रहा। मथुरा में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों किसान सड़कों पर उतरे। मयूर विहार में महाराणा प्रताप की प्रतिमा से कलक्ट्रेट के लिए कूच कर रहे रालोद पदाधिकारियों और किसानों को पुलिस ने टैंक चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों के कदम नहीं रुके।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर घेरा बनाकर रोक लिया। इसके बाद रालोद पदाधिकारी किसानों के साथ सड़क पर बैठ गए। रालोद के नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार को कोसा। साथ ही कानून वापस लेने की आवाज बुलंद की। यह प्रदर्शन रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पोनियां के नेतृत्व में किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें