फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: घर के पास पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव, परिजन बता रहे खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Feb 2022 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

किशोरी बुधवार शाम से लापता थी। उसके परिजनों का कहना है कि देर रात तक तलाश किया। सुबह घर से सटे बेर के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक किशोरी का शव बेर के पेड़ पर लटका मिला। किशोरी बुधवार शाम से लापता थी। उसकी मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों की ओर से खुदकुशी किए जाने की बात कही गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी गई। सुबह करीब पांच बजे किशोरी का शव घर से सटे बेर के पेड़ पर दुपट्टा के फंदा से लटका दिखा गया। 

रिश्तेदार युवक से करती थी फोन पर बात 
जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री गांव के ही एक रिश्तेदार युवक से फोन पर बात करती थी। पुत्री ने खुदकुशी की गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने की जांच 
किशोरी का शव घर के पास ही बेर के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर फॉरेंसिक टीम और खोजी श्वान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। वहीं डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल के पास सुरागकशी की।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी ने आत्मग्लानि के चलते खुदकुशी की है। इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें