फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी को अब नहीं मिलेगा वीआईपी दर्जा, मेले में आना होगा आम आदमी बनकर

Fri, 13 Jul 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा मेला
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि आने वाले मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को वीआईपी दर्जा नहीं दिया जाएगा। मुड़िया पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत शासन ने मथुरा के लिए वीआईपी दर्जा खत्म कर दिया है। यह व्यवस्था 20 से 30 जुलाई तक प्रभावी रहेगी।      

विज्ञापन


ब्रज दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आम भक्तों के साथ मथुरा में वीआईपी का आगमन रहता है। केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारी और उनके परिजन यहां भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को आते हैं। यहां तक कि विधानसभा और विधान परिषद की विभिन्न समितियों के आगमन के दौरान दर्शन का कार्यक्रम रहता है। 

वर्तमान में जिला प्रशासन मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों में जुटा है। इस मेला में करीब एक करोड़ लोगों के आने का अनुमान रहता है। इस भीड़ के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शासन से वीआईपी से छुट्टी प्रदान करने की अनुमति मांगी थी। इस पर मुख्यमंत्री के अनुसचिव ने मथुरा के लिए वीआईपी प्रोटोकॉल से छूट प्रदान कर दी है। यह आदेश मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान 20 से 30 जुलाई तक प्रभावी होगा।      
विज्ञापन


11 मजिस्ट्रेट की आयुक्त से मांग     
मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए डीएम ने आयुक्त आगरा को भेजे पत्र में 11 मजिस्ट्रेट भेजने का प्रस्ताव दिया है। इसमें दो एडीएम स्तर के अधिकारी होंगे, जबकि नौ एसडीएम स्तर के अधिकारियों का प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें