फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक की मां ने गांव के ही दो युवकों पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की मां ने एसपी से मुलाकात कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। एसपी ने मामले की जांच सीओ भोगांव को सौंपी है।
विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के गांव लोदपुर निवासी 26 वर्षीय रामू उर्फ रामरतन पुत्र स्वर्गीय शिवराज सिंह का शव नौ मई 2018 को गांव स्थित एक बाग में पेड़ पर लटका मिला था। ग्रामीणों की मदद से बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इस मामले में मृतक की मां ने शुक्रवार को एसपी अजय शंकर राय से मुलाकात की।

एसपी को दी तहरीर में मां रामबेटी ने कहा कि सात मई को गांव के ही दो युवक उसके पुत्र को दिल्ली में नौकरी पर ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। दोनों युवकों ने ही उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया। ग्रामीणों के साथ मिल कर उसके शव को भी दफना दिया। रामबेटी ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सीओ भोगांव प्रयांक जैन को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें