संतों के साथ राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के श्रम और सेवायोजना राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि बसपा और सपा की सरकार ने प्रदेश में घोटाला किया था, लेकिन भाजपा सरकार युवाओं रोजगार दे रही है। रघुराज सिंह मंगलवार को मथुरा के कस्बा मांट पहुंचे। यहां भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह धार्मिक स्थल वंशीवट पहुंचे, जहां पर साधु-संतों के साथ भोजन किया।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा की सरकार में श्रम विभाग में घोटाला हुआ था, लेकिन भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। सरकार सभी धर्म की कन्याओं की शादी करा रही है। इतना ही नहीं श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड बनाकर लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर वंशीवट के महंत जयरामदास ने कहा कि भाजपा सरकार में साधु-संतों की सेवा की है।