फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंत्री जी, 3 वर्ष हो गए बर्न यूनिट का उद्घाटन किए, स्टाफ अब तक तैनात नहीं

Thu, 31 Jul 2025 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने जिला अस्पताल परिसर में स्थापित बर्न यूनिट का उद्घाटन जोर-शोर से किया था। आज तक यूनिट का लाभ कोई मरीज नहीं उठा सका। 2 करोड़ 38 लाख 88 हजार रुपये से बनी बर्न यूनिट और प्लास्टिक सर्जरी केंद्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। एक साल पहले स्वास्थ्य विभाग ने यूनिट के लिए डॉक्टर और स्टाफ की शासन से मांग की थी। एक साल बाद भी निदेशक ने न तो यहां डॉक्टरों की तैनाती की और न ही स्टाफ भेजा।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में वर्ष 2018 में 2 करोड़ 38 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बर्न यूनिट एवं प्लास्टिक सर्जरी केंद्र की स्थापना कराई गई। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने उद्घाटन किया था। यहां भर्ती होने वाले मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। यहां डॉक्टर की तैनाती नहीं है। सिस्टर इंचार्ज और कर्मचारी यहां रहते हैं। डॉक्टर के न होने के कारण लोग अपने मरीज को यहां भर्ती करने के साथ ही रेफर कराकर ले जाते हैं। डॉक्टर की व्यवस्था न होने से लोग अपने मरीज को मेडिकल कॉलेज सैफई व आगरा के निजी अस्पतालों में उपचार कराने को मजबूर हैं।

तीन दिन में चार मरीज करा ले गए छुट्टी

जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में पिछले तीन दिन में चार मरीज पहंचे। डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण तीमारदार अपने मरीजों को यहां से रेफर करा ले गए। रविवार को यहां एक भी मरीज भर्ती नहीं था। यहां उचित सुविधा न मिलने के कारण मरीज भर्ती होने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


मरीजों को देखने नहीं पहुंचते हैं डॉक्टर
बर्न यूनिट जिला अस्पताल से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित है। यहां भर्ती होने वाले मरीजों के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी से डॉक्टर आते हैं। इसमें समय लगता है। इससे लोग यहां अपने मरीज को भर्ती कराने को राजी नहीं हैं।
बर्न यूनिट के लिए डॉक्टर और व्यवस्थाओं के लिए पहले कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। जैसे ही डॉक्टर की व्यवस्था होती है यहां बर्न यूनिट के साथ प्लास्टिक सर्जरी का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल जिला अस्पताल के डॉक्टर की निगरानी में ही मरीज यहां भर्ती होते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें