फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव को मंत्री असीम अरुण की चुनौती, बोले- खुद पर भरोसा तो कन्नौज से चुनाव लड़कर देख लें

Thu, 07 Mar 2024 03:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पहुंचे मंत्री असीम अरुण ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश को खुद पर भरोसा है तो कन्नौज से चुनाव लड़कर देख लें। उनमें और राहुल गांधी में कोई फर्क नहीं है। 
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह महासम्मेलन कोठी मीना बाजार के मैदान में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा मुखिया देश बांटने का फैक्टर चला रहे हैं, उनका यह फैक्टर चलेगा नहीं। कहा कि हम उन्हें बार-बार कह रहे हैं कि वह कन्नौज से चुनाव लड़ें, लेकिन वह अभी इसका निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया के एक होने से जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बीजेपी प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत रही है। कहा कि उनका पीडीए फैक्टर चलने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें