फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी ने किया ऐलान, आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का बदला नाम; डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर होगा

Thu, 07 Mar 2024 03:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

सीएम योगी ने आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की घोषणा की। अब इस मेट्रो स्टेशन का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर मेट्रो स्टेशन होगा। 
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में बोलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन हुआ। कोठी मीना बाजार मैदान में हुए इस सम्मेलन में आए सीए योगी आदित्यनाथ ने फोर्ट मेट्रो स्टेशन के नाम में बदलाव की घोषणा कर दी गई है। आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है। स्टेशन का नाम बदलने के लिए यूपी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। 
विज्ञापन


सम्मेलन का आयोजन कोठी मीना बाजार मैदान में किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष राम नगर पुलिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह मंच पर पहुंचे। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के दबे कुचले लोगों का हित किया। आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का सम्मान हो रहा है। बाबा साहेब का सम्मान का मतलब दबे कुचले लोगों का सम्मान, संविधान का सम्मान। 

पीएम ने महर्षि बाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण किया। इसी तरह वाराणसी में सांसद बनने के बाद संत रविदास जी ने नाम का प्रसार किया। आज वाराणसी में घाटों में सुंदरता है। 
विज्ञापन


आगरा के महत्वपूर्ण स्टेशन का नाम बाबा साहेब के नाम पर किया गया। आज 5248 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी आगरा को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के जितने भी अनुसूचित जाति के छात्र हैं, उनकी स्कालरशिप दोगुनी की गई है। आज अनुसूचित जाति के जितने भी लोग हैं, वह जहां पर रह रहे हैं, उस जमीन का पट्टा उनके नाम पर किया जाएगा। फिर उन्हें आवास की सुविधा दी जा रही है। 

भापजा वही पार्टी है जिसने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की। पीएम की अवधारणा सबका साथ सबका विकास के साथ देश आगे बढ़ रहा है। आप सब लोग आए हैं तो ब्रज बूमि का भ्रमण जरूर कीजिए। आगरा शिवाजी महाराज की पराक्रम की जमीन है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें