फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: खनन की सूचना पर पहुंची तहसील कर्मियों की गाड़ी को रौंदने का प्रयास, तहसीलदार ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Tue, 15 Mar 2022 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी गोवर्धन(मथुरा)

सार

गोवर्धन में खनन की सूचना पर पहुंची तहसील कर्मियों की टीम के उस समय होश उड़ गए, जब उनकी गाड़ी को खनन माफिया ने रौंदने का प्रयास किया। तहसील कर्मियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी, लेकिन आरोप है कि जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
विज्ञापन
 राधाकुंड में खेतों में हो रहा मिट्टी खनन।   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिट्टी खनन की सूचना पर तहसीलदार की गाड़ी से रात में राधाकुंड पहुंचे तहसील कर्मियों को खनन माफियाओं ने रौंदने का प्रयास किया। इसकी सूचना तहसीलदार ने पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। तहसीलदार ने पुलिस पर मिट्टी खनन कराने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


गोवर्धन थाना क्षेत्र के छटीकरा मार्ग स्थित आदि गौड़ स्कूल के पीछे नगला मुखराई मार्ग पर खेतों में दो जेसीबी से मिट्टी खनन की सूचना तहसीलदार गोवर्धन मनोज कुमार वार्ष्णेय को मिली थी। उन्होंने सरकारी गाड़ी से चालक ज्ञान सिंह, सुरक्षा गार्ड और लेखपाल को मिट्टी खनन देखने राधाकुंड भेज दिया। आरोप है कि छटीकरा मार्ग पर तहसीलदार की गाड़ी को देख खनन माफिया ने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गाड़ी को रौंदने की कोशिश की। 

तहसीलदार की गाड़ी के चालक ने गाड़ी ओवरटेक कर बमुश्किल जान बचाई। इसकी सूचना तहसीलदार मनोज कुमार वार्ष्णेय को दी गई। उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। तहसीलदार ने पुलिस पर खनन माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाया है। चालक ज्ञान सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से गाड़ी को रौंदने की कोशिश की गई बमुश्किल जान बचाई। खनन माफिया ने गाली-गलौज भी की।

पुलिस ने किया बचाव, खनन पर बोले एसडीएम   

 वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि इस तरह की सूचना थाना पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं एसडीएम गोवर्धन संदीप वर्मा ने बताया कि मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही हैं, खनन माफिया पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

इन स्थानों पर हो रहा मिट्टी खनन

गोवर्धन क्षेत्र में पिछले एक माह से रात में लगातार मिट्टी खनन हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पलसों, दौलतपुर, मुखराई, राधाकुंड, ढाहरौली, सीह आदि कई गांवों में बड़े स्तर पर मिट्टी खनन जेसीबी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें