फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के पांच व्यापारियों को पकड़कर ले गई पंजाब पुलिस, नशीली दवाइयों की कालाबाजारी का आरोप

Fri, 17 Jul 2020 01:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पंजाब में दवाइयों का जखीरा बरामद होने के बाद वहां के नारकोटिक्स विभाग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पंजाब नारकोटिक्स विभाग की टीम ने शहर से पांच दवा कारोबारियों को हिरासत में लिया है। पंजाब में नशे की दवाइयों का जखीरा बरामद होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। ये लोग नशे की दवाइयों की कालाबाजारी कर रहे थे। इनमें दो सगे भाई हैं।

विज्ञापन


हिरासत में लिए गए व्यापारियों के करीबी दुकानदारों ने बताया कि मानसिक रोग के इलाज में दी जाने वाली दवा और इंजेक्शन का जखीरा पंजाब में पकड़ा गया है। वहां पूरा गिरोह भी गिरफ्तार किया गया है। उस गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे आगरा से दवाइयां लाते थे। पांच व्यापारियों के नाम लिए। 


इस पर पंजाब पुलिस ने गुरुवार को नूरी दरवाजा शीतला गली निवासी दो भाइयों को पकड़ लिया। इनकी दुकान फव्वारा में है, ये पहले बल्केश्वर में रहते थे। पूछताछ में उन्होंने शहर के तीन और दवा व्यापारियों के नाम लिए। ये तीनों कमला नगर के निवासी हैं। इनके घर जाकर पूछताछ की। इसके बाद इनको भी हिरासत में ले लिया। पुलिस पांचों को साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली और ग्वालियर की टीम कर चुकी पूछताछ

दिल्ली और ग्वालियर की नारकोटिक्स टीम पूर्व में भी इन पांच दवा व्यापारियों से पूछताछ कर चुकी है। ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया कि पंजाब नारकोटिक्स टीम ने जानकारी नहीं दी। कार्रवाई के बारे में मालूम किया जा रहा है।

बांग्लादेश तक नशे की दवाओं की सप्लाई

शहर से नशे की दवाओं का कारोबार बांग्लादेश तक है। बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली में भी नशीली दवाएं पकड़ी जा चुकी हैं। यह दवाएं भी आगरा से ही भेजी गई थी। इन मामलों की एसटीएफ, पुलिस और नारकोटिक्स की टीम कर रही है।

करोड़ों की नकली दवाएं हो चुकी हैं जब्त

आगरा नकली दवाओं की भी मंडी है। यहां कफ सीरप, एंटीबायोटिक दवा-जीवनरक्षक इंजेक्शन नकली बनाए जाते हैं। निबोहरा थाने में सात हजार इंजेक्शन पकड़े थे, जांच में नकली मिले। सिकंदरा में दो भाइयों के गोदाम से 100 करोड़ रुपये, फ्रीगंज में ग्वालियर की नारकोटिक्स टीम ने 225 करोड़ की दवाएं जब्त की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें