फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के डांटने पर 11वीं के छात्र ने निमार्णाधीन बिल्डिंग से कूदकर दी जान

Sun, 13 Jun 2021 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

  • सिकंदरा के गांव मोहम्मद पुर की घटना
  • दोस्त से हेड फोन लेकर आने पर डांटा था, 14वीं मंजिल से लगाई छलांग
विज्ञापन
अर्जुन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सिकंदरा के गांव मोहम्मदपुर में आगरा विकास प्राधिकरण की निर्माणाधीन बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर 11वीं के छात्र अर्जुन (16) ने जान दे दी। पुलिस का कहना है कि अर्जुन को मां ने दोस्त से हेड फोन लेकर आने पर डांट दिया था। इस बात से नाराज होकर वह घर से निकल गया और जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


26-ए, शास्त्रीपुरम निवासी अर्जुन के पिता अनिल उपाध्याय की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। घर में उसकी मां अपर्णा के अलावा बड़ा भाई कुंदन है। कुंदन एनसीआर में नौकरी करता है।

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह के मुताबिक, परिजनों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन आवास विकास कॉलोनी स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। शनिवार को अर्जुन अपने एक दोस्त से हेड फोन लेकर आया था। यह मां ने देख लिया था। इस पर मां ने उसे डांट लगा दी। यह भी कहा कि परिचित को बुलाकर शिकायत करेंगी। इससे अर्जुन नाराज हो गया। 
विज्ञापन


वह दोपहर दो बजे गुस्सा होकर घर से निकला। घर का गेट बाहर से बंद करके चला गया। शाम तकरीबन पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मद पुर स्थित एडीए हाइट्स में एक लाश पड़ी है। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की।

बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर खून पड़ा मिला। इससे पहले हत्या की आशंका जाहिर की गई। मगर, एक ब्लेड भी पड़ा था। पुलिस ने शव को देखा तो अर्जुन के एक हाथ की नश कटी थी। इससे आशंका है कि उसने पहले अपनी नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की होगी। इसमें दर्द होने की वजह से बिल्डिंग से कूद गया। पहले वह पार्किंग एरिया की शेड से टकराया। इसके बाद जमीन पर गिरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बड़ा भाई चलाता है घर का खर्च
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन का बड़ा भाई कुंदन एनसीआर में नौकरी करते हैं। वही परिवार का खर्च चला रहे हैं। पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। बेटे की मौत से परिवार के आंसू नहीं रुक रहे हैं। मां का हाल बेहाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें