फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच समिति ने स्टेडियम से लिए नमूने

विज्ञापन
16एमएनपी-45-विकास खंड सुल्तानगंज के गांव सुन्नामई में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड सुल्तानगंज के गांव सुन्नामई में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम की जांच शासन की ओर से गठित समिति ने की है। जांच के बाद समिति ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। वहीं निर्माण सामग्री के तीन नमूने लेकर भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

खेलो इंडिया योजना के तहत गांव सुन्नामई में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मल्टीपरपज हॉल व रनिंग ट्रैक शामिल है। लगभग छह माह पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी पीके उपाध्याय को निरीक्षण के दौरान निर्माण में कमियां मिली थीं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके आधार पर शासन ने मिनी स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था।
इसमें उप निदेशक युवा कल्याण आदित्य कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. मुनीष कुमार और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मोहम्मत शमीम को शामिल किया था। समिति ने निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम में जाकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी। सूत्रों के अनुसार टीम को निर्माण में कई खामियां मिलीं। इतना ही नहीं टीम ने निर्माण सामग्री के तीन नमूने लेकर भी जांच के संरक्षित किए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए कानपुर प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं जल्द ही समिति शासन को भी अपनी जांच रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन

सुन्नामई में मिनी स्टेडियम का निर्माण यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड की इटावा इकाई की ओर से कराया जा रहा है। हाल ही में निर्माण संस्था की ओर से मिनी स्टेडियम का एस्टीमेट 120 लाख रुपये बढ़ा दिया था। पत्र प्राप्त होने के बाद सीडीओ ने संस्था से इसका कारण पूछने के लिए पत्र भेजा हालांकि अभी इसका भी कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

शासन की गठित समिति ने निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम की जांच की है। जांच में कुछ नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी।
डॉ. मुनीष कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें