कलाकंद, खोआ बर्फी समेत 8 नमूने लिए
टीम ने सोनपपड़ी, बेसन के लड्डू, खोआ बर्फी, रसभरी, मैदा, डोडा बर्फी और कलाकंद के दो समेत 8 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट में फेल आने पर विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
खाद्य सामग्री नमूने फेल
दूध 169 126
खोआ 49 41
पनीर 45 40
घी 29 12
दूध से निर्मित सामग्री 42 25
ये भी पढ़ें - UP: भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और 40 कार्यकर्ताओं पर बलवे का मुकदमा हुआ दर्ज, एडीए में अभद्रता...फिर हंगामा
प्रारंभिक तौर पर मिलावट ऐसे पहचानें:
दूध : एक घूंट पीएं और कुल्ला कर दें, शुरू में मीठा और बाद में कसैला लगे तो नकली होगा।
घी : हाथों पर रगड़ने पर खुशबू आएगी, कुछ देर बाद खत्म हो जाएगी। स्वाद भी बदला होगा।
मिर्च, हल्दी-धनिया : पानी में मसाले डालने पर पानी का रंग लाल, पीला, हरा हो जाएगा।
पनीर : शुद्ध होने पर सफेद होगा। सिंथेटिक होने पर हल्का मटमैला और कठोर होगा।
खोआ : इसमें आयोडीन सॉल्यूशन की एक-दो बूंद मिलाने पर इसका रंग नीला हो जाएगा।
(जैसा कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया)