फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mig-29 Crash: अपनी जान की नहीं... पायलट को ये थी फिक्र, ग्रामीणों से पूछा- आबादी से दूर गिरा है क्या विमान

Wed, 06 Nov 2024 09:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मिग-29 क्रैश होने के बाद पायलट जब पैराशूट से जमीन पर उतरे तो ग्रामीण उन तक पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि पायलट ने सबसे पहले पूछा कि क्या विमान आबादी से दूर गिरा है। इसके बाद जगह और गांव का नाम पूछा।
विज्ञापन
पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कागारौल के गांव बघा सोनिगा वायु सेना का विमान मिग-29  दुर्घटनाग्रस्त हुआ। एयरफोर्स के 28वीं स्क्वाड्रन के लड़ाकू विमान मिग-29 को उड़ा रहे विंग कमांडर मनीष मिश्रा ने हजारों लोगों की जिंदगी बचा ली। ढाई किमी दूर उन्होंने विमान के गिरने से पहले खुद को इजेक्ट किया और पैराशूट की मदद से कूद गए।

विज्ञापन



सबसे पहले ग्रामीणों से पूछा ये सवाल
मिग-29 के पायलट विंग कमांडर मनीष मिश्रा ने पैराशूट से खेत में उतरने पर सबसे पहला सवाल ग्रामीणों से पूछा कि आबादी से दूर गिरा है क्या विमान? विंग कमांडर के पैराशूट से नीचे आने के बाद उन्हें चोट लग गई थी। विमान गिरने और पैराशूट से नीचे उतरता देख ग्रामीणों ने उनके पास दौड़ लगा दी। पायलट को ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे चारपाई पर बैठाया। उन्होंने पहले गांव का नाम पूछा। विमान आबादी पर तो नहीं गिरा, इस बारे में जानकारी की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mig-29 Crash: मिग-29 हादसे का सच...तीन जांच कमेटियां जुटा रहीं जानकारी, आखिर क्या हुआ था

यह दावा किसान रूप सिंह ने किया। रूप सिंह ने बताया कि वह खेत में थे, तभी पायलट को नीचे आता देखा। दौड़कर पहुंचे और बात करने का प्रयास किया। विंग कमांडर मनीष मिश्रा के जी-सूट पर बंधी बेल्ट और अन्य चीजों को खोला। विंग कमांडर ने उन्हें बताया कि कोई गंभीर चोट नहीं है। उन्होंने गांव का नाम पूछा और जाना कि कोई चपेट में तो नहीं आया। उनसे पांच मिनट तक ग्रामीणों की बात हुई।

ये भी पढ़ें -    Mig-29 Crash: विमान गिरने के बाद हुआ ऐसा धमाका...दहल गए दिल, चार किसान बाल-बाल बचे

गांव के ही विक्रम सिंह अपनी ईको वैन लेकर खेत पर पहुंच गए, पायलट को अकोला तक वह लेकर गए। विक्रम सिंह ने बताया कि अकोला में सेना की एंबुलेंस मिल गई। उनके साथ बैठे पुलिसकर्मियों और एंबुलेंस में आए स्टाफ ने विंग कमांडर को ईको वैन से एंबुलेंस में शिफ्ट किया। विक्रम सिंह ने बताया कि विंग कमांडर ने वैन में अपने परिवार से भी बात की और खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी थी। विक्रम मिलिट्री हॉस्पिटल तक उनके साथ गए थे।
 
विज्ञापन

दो घंटे तक जला विमान, रात तक सुलगा
ग्रामीण हरेंद्र सिंह ने बताया कि शाम 4:30 बजे गिरते ही विमान में आग लग गई थी, जो 2 घंटे तक लगी रही। बाद में देर रात तक विमान सुलगता रहा और धुआं उठता रहा। गांव के लोगों ने भी आग पर मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन धमाके की आवाज के बाद सब दूर हट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें