फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

Sun, 25 May 2025 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की दोपहर चांडी रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नबाबगंज निवासी मोहर सिंह (53) रविवार दोपहर दो बजे चांडी रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहा थे। उसी दौरान कासगंज से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में वह आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीर व आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी कर अधेड़ की शिनाख्त मोहरसिंह निवासी नबाबगंज के रूप में की। रेलवे सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर मौत के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

भाई अमर सिंह ने बताया कि वह गुजरात में भट्ठा पर मजदूरी का कार्य करता था। एक माह पहले वह गांव आया था।
उसकी पत्नी 10 साल पहले अपने मायके बिहार चली गई। इसके चलते वह परेशान रहता था। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। उसके परिजन ने पोस्टमार्टम कराने मना कर दिया और शव अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें