फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंधी-बारिश से हुआ नौतपा का आगाज

Sun, 25 May 2025 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नौतपा का आगाज रविवार को आंधी और बारिश के साथ हुआ। तेज हवा और बारिश से पारे में दो डिग्री तक गिरावट आ गई। अधिकतम पारा 35 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। मौसम सुहावना हो जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी बारिश, आंधी का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

इस बार नौतपा का आरंभ आंधी और बारिश के साथ हुआ। इससे सुबह से ही मौसम सुहावना हो गया। सुबह के समय न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरकर 26 डिग्री पर आ गया। बारिश थमने के बाद भी मौसम अच्छा बना रहा। दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर में अधिकतम पारा 35 डिग्री तक पहुंचा। इससे बाजार में भी चहल- पहल बनी रही। शाम के समय पारे में और गिरावट आ गई। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी आंधी तथा बारिश की संभावना है। जबकि आने वाले दिनों में बादल छाए रहने तथा हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मानसून के समय से पहले सक्रिय हो जाने का असर जिले में भी पड़ सकता है। सोमवार को आंंधी व बारिश की संभावना है।- बृज विकास सिंह, कृषि वैज्ञानिक, कृषि एवं मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें