फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेवाड़ क्षत्रिय राजपूत महासभा की दो टूक...सपा सांसद सुमन पर लगे राष्ट्रद्रोह, राणा सांगा को मिले भारत रत्न

Sat, 12 Apr 2025 10:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 मेवाड़ क्षत्रिय राजपूत महासभा और करणी सेना के पदाधिकारियों ने मांग की है कि सपा सांसद सुमन पर राष्ट्रद्रोह लगाया जाए। साथ ही राणा सांगा के लिए भारत रत्न की मांग की।

 
विज्ञापन
मेवाड़ क्षत्रिय राजपूत महासभा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सांसद रामजीलाल सुमन की सदस्यता समाप्त हो, वह राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी पर माफी मांगे। ये बातें फतेहाबाद रोड स्थित एक रेस्तरां में मीडिया से बातचीत करते हुए मेवाड़ क्षत्रिय राजपूत महासभा और करणी सेना के पदाधिकारियों ने कही।
विज्ञापन


करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी ने कहा कि रामजीलाल सुमन ने हमारे महापुरुष राणा सांगा के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। जब तक वह माफी नहीं मांगेंगे, उन्हें माफ नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने राणा सांगा को भारत रत्न, जेवर एयरपोर्ट का नाम राणा सांगा के नाम पर करने, करणी सेना के लोगों पर दर्ज केस और पाठ्यक्रम में राणा सांगा का इतिहास शामिल करने की मांग भी की।

ये भी पढ़ें -  रक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद...बुलडोजर जब्त, हर रास्ते पर लगे बैरियर; पुलिस अलर्ट
विज्ञापन



 

संघर्ष समिति के संयोजक संयुक्त सचिव गौरी शंकर सिकरवार ने कहा कि सांसद ने महापुरुष के खिलाफ बोलकर गलती की है। उनके खिलाफ आक्रोश है लेकिन हम चाहते हैं कि यह प्रदर्शन शांति से बीत जाए। मेवाड़ क्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह सरवैया चौहान ने कहा कि गढ़ी रामी में होने वाले आयोजन में सभी क्षत्रिय संगठन एक साथ शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें -  UP: शाही जामा मस्जिद पर मुस्लिम युवक की घिनौनी करतूत...हुआ ऐसा बवाल, छूटे पुलिस के पसीने; ये थी साजिश


 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी संगठन राणा सांगा की जयंती मनाएंगे। सांसद रामजीलाल जब तक माफी नहीं मांग लेते हमारा प्रदर्शन चलता रहेगा। वार्ता के दौरान मेवाड़ क्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार पंकज सिंह चाैहान, राजपूत यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सिकरवार, धनवीर सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह सिसौदिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें