फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: आईएसबीटी तक हाईस्पीड में दाैड़ेगी मेट्रो, तीन चरणों में होगा ट्रायल; अप्रैल से कर सकेंगे सफर

Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में अप्रैल में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है। इसके लिए 20 मार्च से हाईस्पीड ट्रायल प्रस्तावित हैं। इसमें मेट्रो का तीन चरणों में ट्रायल होगा। 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन पहले कॉरिडोर में हाईस्पीड ट्रायल 20 मार्च से शुरू करने जा रहा है । यह ट्रायल मन:कामेश्वर से आईएसबीटी स्टेशन तक होगा। इसमें मेट्रो की अधिकतम गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में अभी ताजपूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो सेवा चल रही है। अप्रैल में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है। इसके लिए 20 मार्च से हाईस्पीड ट्रायल प्रस्तावित हैं। इसमें मेट्रो का तीन चरणों में ट्रायल होगा। शुरू में 30, 60 और फिर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से मेट्रो दौड़ाई जाएगी। अपलाइन पर पटरी बिछ गई है। डाउनलाइन पर 500 मीटर पर पटरी बिछाने का कार्य चल रहा है। ये कार्य सप्ताहभर में शुरू हो जाएगा। इसके बाद अप्रैल में आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।

हाईटेंशन लाइन ऊंचा करने का हुआ सर्वे
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के दूसरे कॉरिडोर में मंडी समिति के पास 133 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ट्रैक बनाने से पहले इसे ऊंचा किया जाना है। इसके लिए विद्युत विभाग और मेट्रो रेल के अधिकारियों ने सर्वे कर लिया है। हाईटेंशन लाइन 26 मीटर तक ऊंची होगी। इसके बाद ट्रैक बनेगा। यह कार्य अप्रैल में शुरू हो जाएगा
विज्ञापन


30 मेट्रो होंगी संचालित
उप महाप्रबंधक ने बताया के पहले कॉरिडोर ताजपूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किलोमीटर है। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किलोमीटर है। इस तरह से कुल 30 किलोमीटर पर मेट्रो सेवा चलेगी। इसके लिए 30 मेट्रो ट्रेनों की जरूरत पड़ेगी। अभी तक 18 ट्रेनें आ चुकी हैं। अभी 6 मेट्रो ट्रेन चल रही हैं, बाकी 12 ट्रेन डिपो में खड़ी हैं। आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा शुरू होने पर 6 ट्रेन और बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें