फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव के शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के पास बुधवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास लगभग 27 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि युवक पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों का मानना है कि युवक की हत्या करने के बाद उसका शव यहां लाकर फेंका गया है। 

थाना खंदौली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का लग रहा है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना के संबंध में सुराग जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें