फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: पहले दिन चॉकलेट देकर हुआ यात्रियों का स्वागत, युवाओं में दिखा उत्साह; पर्यटक भी हुए सवार

Thu, 07 Mar 2024 10:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो में आमजन का सफर शुरू हो गया है। छह स्टेशनों के बीच हर पांच मिनट में ट्रेन मिलेगी। टिकट ऑनलाइन भी ले सकते हैं। आगे पढ़ें और जानें किराया और टाइमिंग।
विज्ञापन
स्टेशन पर चॉकलेट देकर यात्रियों का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो ट्रेन बृहस्पतिवार से आमजन के सफर के लिए शुरू कर दी गई है। पहले दिन भीड़ जरूर कम रही लेकिन पहली बार सफर करने वाले लोगों में उत्साह दिखा। इसमें कई पर्यटक भी शामिल रहे। वह ताजमहल और आगरा किला घूमने के लिए आए थे। पहले दिन स्टेशन पर चॉकलेट देकर यात्रियों का स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि सात मार्च से ताजपूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो ट्रेन का संचालन आमजन के लिए शुरू कर दिया गया है। ट्रेन सुबह छह से रात 10 बजे तक चलेगी। इसमें एक स्टेशन तक 10 रुपये, दो स्टेशन तक 15 रुपये, 3-6 स्टेशन तक 20 रुपये किराया है। पांच ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

मेट्रो स्टेशन पर जांच करते सुरक्षाकर्मी व बच्चे को चॉकलेट देती महिला सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
टिकट की अवधि 20 मिनट है। इससे ज्यादा देर तक स्टेशन पर रुकने पर 10 रुपये प्रतिघंटा जुर्माना लगेगा। टिकट के लिए काउंटर भी बने हैं। आगरा मेट्रो के ऑफिशियल एप से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा, इसके बाद उसमें ऑप्शन दिखने लगेंगे।
विज्ञापन

आगरा मेट्रो स्टेशन पर टिकट खरीदते यात्री - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन मेट्रो में सफर करने वालों की भीड़ कम रही। यात्रा करने वालों में युवाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा रही। यात्रियों ने कहा कि मेट्रो शुरू होने से यातायात सुविधा तो बेहतर होगी। इससे समय की बचत होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें