फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पानी की लाइन तोड़ने पर मेट्रो पर 15 लाख का जुर्माना, मरम्मत भी करानी होगी; जलकल विभाग ने दिया नोटिस

Thu, 13 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जलकल विभाग की ओर से मेट्रो को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में किसी भी निर्माण कार्य के दौरान ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो। मेट्रो को ही मरम्मत का पूरा खर्च उठाना होगा।
विज्ञापन
पानी की लाइन की मरम्मत में जुटे कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  रामबाग चौराहे पर मेट्रो के पिलर निर्माण कार्य के दौरान पानी की 800 एमएम व्यास की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर जलकल विभाग ने मेट्रो पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन को ही मरम्मत का पूरा खर्च उठाना है। 15 लाख रुपये का जुर्माना पानी की बर्बादी के कारण लगाया गया है।
विज्ञापन


रविवार को यूपीएमआरसी ने रामबाग चौराहे पर यमुनापार पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन तोड़ दी थी। इससे तीन दिन तक यमुनापार इलाके में पानी का संकट बना रहा। करीब पांच लाख लोग इससे परेशान हुए। इस मामले में ट्रांसयमुना के पार्षद और भाजपा पार्षद दल के उपनेता प्रकाश केसवानी ने लाखों लोगों की समस्या उठाते हुए जलकल विभाग से मेट्रो पर जुर्माना लगाने के लिए कहा था। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेमचंद्र आर्य ने लाखों लीटर पानी बर्बाद होेने पर जलकर के रूप में 15 लाख रुपये का जुर्माना मेट्रो काॅर्पोरेशन पर लगाया है। जलकल विभाग को यमुनापार पानी की आपूर्ति के लिए हर दिन 55 से 62 टैंकर भेजने पड़े थे। यह खर्च भी जलकल विभाग को उठाना पड़ा।

 

जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि मेट्रो कॉर्पोरेशन पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर इसे जल्द जमा कराने को कहा गया है। नोटिस जारी कर यह स्पष्ट चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में किसी भी निर्माण कार्य के दौरान ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो। मेट्रो को ही मरम्मत का पूरा खर्च उठाना होगा।

 

मोती कटरा, दिल्ली गेट, महावीर नगर में नहीं मिला पानी
रामबाग पर पानी की लाइन की मरम्मत मंगलवार रात करने का दावा किया गया, लेकिन बुधवार को यमुनापार के कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाया। महावीर नगर, शाहदरा, जैन गली, ट्रांसयमुना कॉलोनी के कुछ हिस्सों तक पानी नहीं मिला। महावीर नगर निवासी महेश राठौर ने बताया कि चार दिन से पानी का संकट बना हुआ है।

 
विज्ञापन

जवाहरपुल पर बदली 750 मिमी व्यास की लाइन
जवाहरपुल पर कई माह से लीक हो रही पानी की मुख्य पाइपलाइन को जलकल विभाग ने बदलवाया है। इस लाइन के जरिए रामबाग समेत यमुनापार के इलाकों में पेयजल आपूर्ति होती है। यमुना किनारे वाटरवर्क्स की ओर यह लाइन लीक होने से लाखों लीटर पानी हर दिन बर्बाद हो रहा था।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें