फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: आगरा में आज बारिश तो कल पड़ सकते हैं ओले, मौसम विभाग ने किया सचेत

Sun, 14 Apr 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मौसम में बदलाव होने जा रहा है। तेज धूप और गर्मी के बाद अब मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बारिश और ओले पड़ सकते हैं। हालांकि इससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन किसानों के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। 
 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में धूप का प्रकोप शनिवार को कम ही रहा। सुबह सूरज निकला लेकिन दोपहर से पहले ही बादल छा गए। तन झुलसाती धूप और गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। बादलों के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई। रविवार को मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और सोमवार को बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।
विज्ञापन


दिन में शनिवार को धूप तो निकली लेकिन बादलों के चलते गर्मी से राहत रही। शाम को ठंडी हवा चलने से भी मौसम खुशनुमा रहा। बादलों के चलते अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आई? और यह 38 डिग्री सेल्सियस रह गया, जो सामान्य से मात्र 0.5 डिग्री अधिक था।

वहीं न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आई और यह 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने रविवार को ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार को भी हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं। दो दिनों तक अधिकतम में तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान (पूर्वानुमान)
अधिकतम तापमान- 35

न्यूनतम तापमान- 23
सूर्योदय- 5:55

सूर्यास्त- 6:41
एक्यूआई- 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें