फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: आरबीएस मेट्रो स्टेशन पर मिला पहला ब्रेकथ्रू, जानें कहां तक हुई सुरंग की खुदाई पूरी

Sun, 14 Apr 2024 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। सुरंग की खुदाई का कार्य जारी है। आरबीएस मेट्रो स्टेशन पर पहला ब्रेकथ्रू मिला है। वहीं आगरा कॉलेज तक खुदाई के लिए एक और टीबीएम लगाई गई है।

 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो के लिए सुरंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो ट्रेन के पहले कॉरिडोर की आरबीएस कॉलेज भूमिगत स्टेशन के लिए एक ओर की सुरंग की खुदाई पूरी हाे गई है। दूसरी ओर की सुरंग की खुदाई चल रही है। आगरा कॉलेज से मन:कामेश्वर मंदिर स्टेशन तक की सुरंग के लिए एक टीबीएम लाॅन्च कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपाेरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि आरबीएस मेट्रो स्टेशन के लिए पहला ब्रेकथ्रू मिला है। अभी तीन टीबीएम से सुरंग की खुदाई चल रही है। पहली दो टीबीएम आरबीएस रैंप एरिया में स्थित लांचिंग शाॅफ्ट से अप एंड डाउन लाइन में लाॅन्च की है। दोनों टीबीएम आरबीएस रैंप एरिया से आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक निर्माण करेंगी।

दरअसल, पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक है। इसमें ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस भूमिगत हैं और बाकी के आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें