फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह धमकी वाला मैसेज शाम को हमला: 'धधक रहा लावा, कहीं तो निकलेगी आग, सत्संगियों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया'

Sun, 24 Sep 2023 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में सत्संगियों ने सुबह मैसेज वायरल करके धमकी दी और शाम को पुलिस पर हमला बोल दिया। सुबह जो मैसे वायरल हुआ उसमें लिखा कि 'धधक रहा लावा, कहीं तो निकलेगी आग, सत्संगियों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया'। 
विज्ञापन
सत्संगियों का सुबह धमकी वाला मैसेज वायरल और शाम को पुलिस पर कर दिया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा के सत्संगियों ने अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इसमें एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। सत्संगियों ने पूरे प्लान के तहत पुलिस पर हमला बोला। शायद पुलिस को उनकी इस ताकत का अंदेशा नहीं था। इसीलिए उसे बैकफुट पर आना पड़ा। 

विज्ञापन


दयालबाग में 6 गेट टूटने के बाद रविवार सुबह ही सत्संगियों के लिए व्हाटसएप पर भड़काऊ संदेश वायरल किए गए। सुबह मैसेज पहुंचा और शाम को जब पुलिस टेनरी गेट नंबर 8 हटाने पहुंची तो सत्संगियों ने विवाद होने पर पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव में करीब 40 लोग घायल हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भेजे गए संदेश में सुबह ही स्पष्ट था कि उनके दिलों में गुस्से का लावा है। दिलों में आग जल रही है, इसका प्रतिकार कहीं तो मिलेगा। उनके बीच घूम रहा यह संदेश शहर के अन्य लोगों के मोबाइल पर भी पहुंचा। पुलिस अधिकारियों व एलआईयू ने इस संदेश को देखने के बाद भी नजरअंदाज कर दिया।

संदेश में लिखा गया है कि एक दीवार और चंद गेट तोड़ने से सत्संग सभा टूटने वाली नहीं है। दयालबाग अपराजेय है। कोई प्रशासनिक कार्रवाई उसका क्या बिगाड़ सकती है। सत्संगियों के दिलों में आक्रोश है, उसका प्रतिकार कहीं तो निकलेगा। जो तोड़ने आए, उन्हें वक्त ने जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। 

यह भी पढ़ेंः- वीडियो: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी

आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़ रहे संत्सगी, एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
वायरल संदेश में लिखा गया है कि सत्संगियों के दिलों में गुस्से का लावा भड़क रहा था। दिलों में आग जल रही है। कहीं तो निकलेगी। यह संदेश मोबाइल पर पहुंचने के बाद ही सत्संगी हाथों में हथियार लेकर एकत्र हुए और शाम को पुलिस पर पथराव कर दिया।

 

सत्संगियों द्वारा वायरल किए गए मैसेज के कुछ बिंदु यह रहे-    

  • 'दयालबाग में राधास्वामी सत्संग सभा के स्वामित्व वाली भूमि पर बने चंद गेट और एक दीवार टूटने से राधास्वामी सत्संग सभा नहीं टूटने वाली। वह तो अटल-अडिग और अविनाशी है। ऐसे न जाने कितने झंझावात आए और गए। कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाया'। 
  • 'इस घटना से देश-दुनिया में फैले लाखों-करोड़ों सत्संगियों के दिलों पर आज जो गुजरी है, उनके मन में इस कार्रवाई को लेकर आक्रोश है। उसका प्रतिकार कहीं तो निकलेगा। सत्संगियों का यही आक्रोश आने वाले कल के भविष्य का और तमाम के भाग्य का फैसला करेगा'। 
  • 'दीवारों और गेट का क्या है, वह तो बनते-बिगड़ते रहते हैं। सुबह तोड़े गए, शाम को लग गए। हो सकता आगे भी तोड़े जाएं। तो क्या हुआ, फिर लग जाएंगे। यह तो सतत प्रक्रिया है। इसे कौन रोक सकता है, और कौन रोक सका है ? जिस किसी ने भी इसे रोकने की कोशिश की वह मुंह की खाया है। आज नहीं तो कल'। 
  • 'शासन और सत्ता के नशे में चूर आगरा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपने मनमानेपन में राधास्वामी सत्संग सभा के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं का भी ख्याल नहीं किया। अनैतिक और अवैध तरीके से राधास्वामी सत्संग सभा की निजी स्वामित्व की भूमि पर राधास्वामी धाम गमन कर चुके आचार्य डॉ. एमबी लाल साहब की समाधि की ना सिर्फ बेकदरी की बल्कि बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ भी दिया। समाधि तोड़े जाने पर उनके दिलों में गुस्से का लावा धधक रहा है। दिलों में जल रही है आग। कहीं तो निकलेगी, आग का बुझाना भी जरूरी है। सरकार और सरकार के लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है'।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें