फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी व नाटक से दिया स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ्य जीवन प्रबंधन का संदेश

विज्ञापन
कासगंज में जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन प्रबंधन पर वैज्ञा? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। तहसील सहावर के मीरा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज बनूपुरा अमांपुर जिला विज्ञान क्लब के द्वारा स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन प्रबंधन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान नाटक के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन प्रबंधन का संदेश दिया। कार्यक्रम में पोस्टर पेंटिंग, क्विज, नाटक एवं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, विशिष्ट अतिथि विधायक अमापुर हरिओम वर्मा की पत्नी समाजसेवी साधना वर्मा, कार्यक्रम संयोजक समन्वयक जिला विज्ञान क्लब जयंत गुप्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह ने किया।
कार्यक्रम में 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मुख्य विषय पर आधरित विज्ञान नाटक, पोस्टर पेंटिंग, विज्ञान मॉडल एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता हरेंद्र राजपूत ने की।
विज्ञापन

संचालन सह समन्वयक अभिषेक पांडेय एवं नोडल तरूण पांडेय ने किया। इस दौरान प्रबंधक डॉ. कमल पांडेय, विनय सोलंकी, डॉ. भावना पांडेय, अभिषेक शर्मा, मयंक गुप्ता, नरोत्तम रावल, सुनील सोलंकी, अंकित गुप्ता, अनूप शाक्य, रिंकी सोलंकी, स्नेह जादौन, लव शर्मा, गौरव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें