फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को लेकर बाजारों में चढ़ने लगी रंगत

विज्ञापन
कासगंज में होली पर्व के लिए कपड़े खरीदती युवतियां - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बाजार में होली की रंगत दिखाई देने लगी है। बाजार में लोग पर्व के लिए खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं। लोगों के द्वारा बाजार से पकवान के सामान के साथ ही रेडीमेड कपड़े व रंग गुलाल एवं पिचकारी आदि की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घरों पर तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए मावा, बूरा, बेसन, मैदा, घी, रिफाइंड, मेवा आदि सामान खरीदारी की जा रही है। इसके साथ ही बाजार में बिक रहे रेडीमेड केला पापड़, चने के पापड़, मैदा के पापड़, मैदा की कचरी, चावल की कटोरी, चिप्स आदि की भी खरीदारी भी शुरू हो गई। बच्चों की खुशियों का ध्यान रखने के लिए लोग रंग, पिचकारी, गुलाल, मुखौटा, टोपी, विंग आदि भी खरीद रहे हैं। दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है। भीड़ को देेखते हुए कारोबारियों ने भी अतिरक्त व्यवस्थाएं की हैं।
भीड़ का असर बाजार के मार्गों पर भी दिखाई देने लगा है। बाजार में जाम के हालात बनने लगे हैं। लोग बाजार में जाम में फंस जाते हैं, जिससे उनको काफी समय लग जाता है। जाम नियंत्रण के लिए बाजार में पुलिस ने कोई इंतजाम अभी तक नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें