फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेमौसम बारिश से 12 डिग्री लुढ़का पारा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
शुक्रवार को बारिश होने से मौसम में बढ़ी गलन. अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। मौसम के बदले मिजाज ने शुक्रवार सुबह जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बृहस्पतिवार देर रात तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। इससे एक बार फिर गुलाबी ठंड लौट आई है। तापमान में भारी गिरावट से लोगों को जैकेट और गर्म कपड़े निकालने पड़े। वहीं बेमौसम बारिश की इस मार से लोगों को शहर में जलभराव व कीचड़ से रूबरू होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की खड़ी फसल पर मार पड़ी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवा के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।
इस बेमौसम बारिश ने आगरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी तैयार गेहूं की फसलें बिछ गईं। इससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई पड़ीं। वहीं, शहर के भीतर चल रहे विकास कार्यों की वजह से सड़कों पर कीचड़ हो गया। खुदाई वाली जगहों पर जलभराव और फिसलन के कारण राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि शनिवार से मौसम के मिजाज में सुधार होगा और आसमान साफ होने के साथ तापमान सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें