फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ ज्ञापन दिया

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते करहल के गांव सहदपुर के ग्रामीण। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील करहल के गांव सैयदपुर केहरी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। राशन डीलर के खिलाफ डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि राशन वितरण में धांधली और अनियमितताएं करने पर राशन डीलर का कोटा निलंबित किया जा चुका है। ग्राम प्रधान से मिलकर राशन डीलर कोटा बहाल कराने का प्रयास कर रहा है। जिन लोगों ने राशन डीलर की शिकायत की थी उनको सबक सिखाने की धमकी दे रहा है। जिससे गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

ज्ञापन में राशन डीलर का कोटा निरस्त कराए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर वीरपाल सिंह, प्रेमदास, शिवराम, लाखन सिंह, हरी सिंह, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें