फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक कार्यालय छोड़े करें क्षेत्र का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कार्यालय छोड़कर सप्ताह में तीन दिन क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बैठक के दौरान कहा कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सप्ताह में कम से कम तीन दिन क्षेत्र का भ्रमण अवश्य करें। एमओआईसी अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों के साथ मृदुल व्यवहार किया जाए। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। रोगी कल्याण समिति में उपलब्ध धनराशि से स्वास्थ्य केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, मरीजों के बैठने के लिए फर्नीचर, पीने के लिए स्वच्छ पानी, साफ-सफाई के प्रबंध किए जाएं।
सर्दी के मौसम से बचाव के लिए मरीजों-तीमारदारों के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर उचित प्रबंध हों। एमओआईसी आशा, एएनएम, संगिनी के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें। प्रत्येक सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से सबसे खराब काम करने वाली तीन-तीन एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। साथ ही अच्छा कार्य करने वाली तीन-तीन एएनएम को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन एएनएम के स्थानांतरण शासकीय कार्यहित में किए गए हैं यदि वह 30 नवंबर को प्रात: 11 बजे तक नए तैनाती स्थल पर ड्यूटी जॉइन न करें तो उनकी सेवाएं समाप्त की जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी बी.राम, उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके. पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें