फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर ईमानदारी से कार्य करें अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर ईमानदारी से कार्य करें अफसर
विज्ञापन

- जिले के प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कलक्ट्रेट सभागार में शासन की योजनाओं की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले की प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर ईमानदारी से कार्य करें। कार्य में कहीं शिथिलता न बरती जाए। सभी मिलकर काम करेंगे तभी जिला प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
कलक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिला अपराधों को लेकर पुलिस अधिकारी गंभीरता दिखाएं। पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनी जाएं और एफआईआर दर्ज की जाए। बिजली के जर्जर तारों को बदला जाए और बिजली के गलत बिलों का संशोधन तत्काल किया जाए। विद्युत बिल की वसूली के लिए गांव में शिविर आयोजित किया जाएं। पेंशन की योजनाओं के लिए विकासखंडों पर कैंप लगाएं। समय से जाति, आय प्रमाण पर जारी किए जाएं। जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा में उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में हर घर जल योजना का कार्य चल रहा है, सड़कें खोदकर पाइप डाले जा रहे हैं उन मार्गों को वर्षा से पहले ठीक कराया जाए। सामूहिक विवाह योजना के जो पात्र वंचित रह गए हैं उनकी सूची शासन को भेजें। बैठक में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने मंत्री को दिया कार्यों का ब्योरा
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बैठक में प्रभारी मंत्री को बताया कि जलजीवन मिशन के अंतर्गत 391 लक्ष्य के सापेक्ष 104 पेयजल परियोजनाओं पर शासन की स्वीकृति मिल गई है। पुरानी 32 परियोजनाओं में 23 सक्रिय हैं। गंगा नदी में बाढ़ पर निगरानी रखने के लिए कंट्रोलरूम और बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। तटबंधों की मरम्मत कराई जा रही है। जिले में 13 गोवंश आश्रय स्थल हैं। सभी 7 ब्लॉकों में अतिरिक्त गोवंश आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा एक वृहद गोशाला ग्राम रायो में बनाई जा रही है। दतलाना में 92 हेक्टेयर भूमि पर चारागाह बनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि जनपद की कानून व्यवस्था बेहतर है। माफियाओं पर कार्रवाई कर करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है। अधिकांश मंदिरों, मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाकर 111 लाउडस्पीकर स्कूलों को दान दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटी साड़ी, मदर एंड चाइल्ड स्केल मशीनें
कासगंज। जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कलक्ट्रेट सभागार में जनपद की 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी व मदर एंड चाइल्ड स्केल मशीनें वितरित कीं। इस दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि जनपद में कुल 2447 मदर एंड चाइल्ड स्केल मशीनें प्राप्त हो चुकी हैं। इन्हें शीघ्र ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित करा दिया जाएगा। स्मार्ट क्लास भी पूरे राज्य में सबसे ज्यादा जिले के परिषदीय विद्यालयों में चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें