ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के पास होटल क्रिम्पस्टन के दो कमरों में सभी ठहरे हुए थे। गुरुवार सुबह साथी जागे तो डॉ. तन्मय नहीं उठे। इस पर उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में ले गए, जहां तन्मय को मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद शव एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया। यहां से शव को पोस्टमार्टम हाउस में एसी ताबूत में रखवाया गया। सूचना पर शाम को पिता और अन्य परिजन आगरा आ गए। पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस बोली, पार्टी मनाई थी
ताजगंज थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि होटल में सभी डॉक्टर ने पार्टी मनाई थी। बताया गया है कि रात में डॉ. तन्मय को उल्टी हो गई थी। कमरे में इसके प्रमाण मिले। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है।