फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से छेड़छाड़ का आरोपी सपा नेता फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

Fri, 14 Dec 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
आगरा का सपा नेता नीरज सोढ़ी आरपीएफ की महिला आरक्षी के साथ बदसलूकी व छेड़छाड़ करने के बाद से फरार चल रहा है। जीआरपी ने उस पर शिकंजा कस दिया है। लगातार दबिश के बाद भी वो हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


मधु नगर निवासी सपा नेता नीरज सोढ़ी ने 10 दिसंबर को आगरा कैंट स्टेशन पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर आरपीएफ की महिला आरक्षी के साथ बदसलूकी कर दी थी। इस मामले में आरक्षी ने सपा नेता के विरुद्ध जीआरपी थाने में रेलवे एक्ट, छेड़खानी, सरकारी कार्य में बाधा व धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था। 

जीआरपी ने अब आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उसके घर पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन वह फरार चल रहा है। नेता ने अपने रसूख का इस्तेमाल भी किया और सिफारिशें भी लगानी शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जीआरपी ललित त्यागी ने बताया कि आरपीएफ कर्मचारी के साथ बदसलूकी के आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी वह हाथ नहीं आया है। दूसरी ओर, जीआरपी ने गुरुवार को पीड़िता को 164 के बयान के लिए कोर्ट में पेश किया, लेकिन बयान नहीं हो सके। अब शुक्रवार को बयान कराए जाएंगे। 

आरपीएफ में थे आरोपी के पिता

आरोपी सपा नेता के पिता भी आरपीएफ में अधिकारी रह चुके हैं। उसके चाचा भी डीआरएम कार्यालय में कार्यरत हैं। ऐसे में आरोपी लगातार महिला आरक्षी पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें