फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ध्यान मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

Sun, 22 Dec 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विश्व मेडिटेशन डे के अवसर पर कलावती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मेडिटेशन कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. बबिता ने कहा कि मेडिटेशन (ध्यान) मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। लोग नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं उनमें कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का खतरा कम होता है। सभी उम्र के लोगों को दिनचर्या में मेडिटेशन या ध्यान अभ्यास को जरूर शामिल करना चाहिए।
जिस तरह से दुनिया भर में मानसिक रोगों को जोखिम बढ़ रहा है, ये एक अभ्यास आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। चूंकि मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध शारीरिक सेहत से है, इसलिए मेडिटेशन का अभ्यास संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार हो सकता है।
विज्ञापन

डॉ. नागराज ने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को मानसिक शांति और तनाव कम करने का प्रभावी तरीका बताया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा, “इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं, बल्कि उनके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें