कासगंज। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के इलाज के लिए तैयारियां शुरू कर दीं हैं। बच्चों के लिए भी बड़ों की तरह कोरोना किट तैयार कराई जा रही है। इसमें बच्चों की उम्र के लिहाज से दवाएं तय कर दी गई हैं। इनमें पैरासीटामॉल समेत अन्य दवाएं हैं। छोटे बच्चों के लिए सिरप तैयार किए गए हैं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी घातक साबित हुई थी। हालांकि दूसरी लहर में जिले में कोरोना संक्रमित हुए बच्चों की मौत का आंकड़ा काफी कम था लेकिन, तीसरी लहर में बच्चों और किशोरों पर जोखिम अधिक होने की आशंका के चलते इससे निपटने को लेकर तैयारी की जा रही है। जनपद में 423 ग्राम पंचायतों में एक एक निगरानी समिति संचालित है। इन सभी निगरानी समितियों को दवाओं की किट उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि जरूरत पड़ने पर वे बच्चों का इलाज इन किटों के माध्यम से कर सकें।
आयु वर्ग और किट में शामिल दवाएं
- शून्य से 12 माह के लिए पैरासिटामॉल सिरप, मल्टी विटामिन ड्रॉप और ओआरएस पैकेट।
- एक से पांच वर्ष के लिए पैरासिटामॉल सिरप, मल्टी विटामिन ड्रॉप और ओआरएस पैकेट।
- छह से 12 वर्ष पैरासिटामॉल 500 सिरप, मल्टीविटामिन टैबलेट, आइवरमैक्टिन 06 टैबलेट और ओआरएस पैकेट।
- 13 से 18 वर्ष पैरासिटामॉल 650, आइवरमैक्टिन 12, एजीथ्रोमाइसिन 500, एसकॉर्बिक एसिड 500, बीकॉम्प्लेक्स और विटामिन डी 360
मति के माध्यम से इन किटों को जरूरत पड़ने पर बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ