फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, 60 हजार की दवाएं सील

Fri, 26 May 2023 08:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 मेडिकल स्टोर में एंटीबायोटिक, सिरप के अलावा जुकाम-खांसी, बुखार, दस्त, त्वचा रोग, पेट रोग और मधुमेह समेत कई तरह की दवाएं मिलीं। 
 
विज्ञापन
दवाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बाह रोड फतेहाबाद में बिना लाइसेंस संचालित एक मेडिकल स्टोर पकड़ा है। यहां मौजूद 60 हजार रुपये की दवाएं सील कर दी गईं। जांच के लिए 4 दवाओं के नमूने भेजे गए हैं।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि नकली दवाओं की शिकायत पर औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार और कपिल शर्मा के साथ दुकान पर छापा मारा गया। दुकान पर कोई बोर्ड नहीं लगा था और न ही कोई नाम दर्ज था। दवाएं बेचते संचालक रनवीर सिंह (निवासी रसूलपुर फतेहाबाद) मिला। वह औषधि विभाग का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड भी नहीं मिला। बिना बिल के ही दवाओं की खरीद और बिक्री कर रहा था। ये दवाएं कहां से खरीदता है, इसकी भी जानकारी नहीं दे पाया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि ये 6 महीने से दुकान चला रहा है।

ये भी पढ़ें - शादी में बवाल: बरात में रसगुल्ला नहीं खाया तो किशोर को जबरन खिलाया गोबर, जमकर हुआ पथराव; सात घायल

मधुमेह समेत कई तरह की मिलीं दवाएं

औषधि विभाग की टीम को मेडिकल स्टोर में एंटीबायोटिक, सिरप के अलावा जुकाम-खांसी, बुखार, दस्त, त्वचा रोग, पेट रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत विभिन्न मर्ज की दवाएं मिलीं। यहां 100 से अधिक तरह की दवाएं पकड़ी हैं। इसमें से एंटीबायोटिक दवा के दो और दर्द-एंटी एलर्जिक दवा का एक-एक नमूना लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें