फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को खुलेंगे मेडिकल, रविवार को रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिला महामंत्री विनय गांधी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कोरोना महामारी के चलते शनिवार और रविवार को रहने वाले लॉकडाउन के बीच शनिवार को मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
विज्ञापन

जिला महामंत्री विनय गांधी ने बैठक में बताया कि कोरोना संक्रमण जिले में तेजी के साथ बढ़ रहा है। कुछ मेडिकल संचालक भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान मेडिकल स्टोरों को खोलने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है।
जिसमें तय किया गया है कि शनिवार को सभी मेडिकल खुले रहेंगे तथा रविवार को पूर्णतया बंद रहेंगे। जिला महामंत्री ने कहा कि मेडिकल संचालक खुद मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दवा का वितरण करेंगे। दवा लेने आने वालों को हर हाल में मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। बिना मास्क के यदि कोई दवा लेने आता है तो उसे दवा न दी जाए। बैठक में सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें