कासगंज के सिढ़पुरा में विश्व साक्षरता दिवस पर छात्रा को कागज का मॉडल बनाना सिखाती शिक्षिकाएं।
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा/सिढ़पुरा। विश्व साक्षारता दिवस पर संस्थाओं एवं विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं साक्षरता का महत्व बताया गया। वहीं अभिभावकों से बच्चों को शिक्षित किए जाने की अपील की गई।
गंजडुंडवारा में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के द्वारा थाना रोड कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश सचिव अनिल राठौर ने विश्व में शिक्षा के महत्व के दर्शाने और निरक्षरता को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप मे मनाए जाने निर्णय लिया गया। सन 1966 में पहला विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया था । इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को साक्षर करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दौरान प्रतीक अग्रवाल, कृतज्ञ यशोलिया, अजय कुमार शाक्य, विवेक गुप्ता, पंकज सिंह फौजी, राजन, संजय दीक्षित, शिवशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सिढ़पुरा के इंग्लिस मीडियम प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर साक्षरता दिवस मनया गया। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक मॉडल बनाना सिखाया। शिक्षक गजेंद्र पाल ने बताया कि हर बच्चे में कुछ न कुछ नया सीखने की जिज्ञासा बनी रहती है। बच्चों को कागज से विभिन्न मॉडलों को बनाकर उनके बारे में विस्तरित जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय सिंह सोलंकी, आराधना, तबस्सुम, तरून्नम, विजयलक्ष्मी राठौर, रीना कुमारी मौजूद रहे।