फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोमांस से तैयार किया जा रहा था ब्रांडेड देसी घी...तीन घरों पर पुलिस ने मारा था छापा, जांच में हुआ खुलासा

Thu, 05 Jun 2025 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के  एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान में पुलिस ने छापा मारा था। यहां से बरामद किया मांस और चर्बी की जांच कराई गई। ये गोमांस निकला। इसकी पुष्टि होने के बाद अब केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 

 
विज्ञापन
पशुओं की चर्बी से ब्रांडेड देसी घी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखान में 17 मार्च को पुलिस की छापेमारी में मिला मीट गोमासं होने की पुष्टि हुई है। इस पर पुलिस अब केस में गोकशी की धारा की वृदि्ध करेगी। पूर्व में आरोपियों को जमानत मिल गई थी। धारा बढ़ने पर फिर से गिरफ्तारी की जा सकती है। इससे मोहल्ले में अवैध पशु कटान की पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यमुना में एक गलती और लग गया लाशों का ढेर...तीन सगी बहनों संग छह बेटियों की मौत, अर्थियां देख फट पड़ा कलेजा


 

17 मार्च को मोहल्ला शेखान में बबलू व फरमान के घर छापा मारा गया था, जहां भारी मात्रा में मांस और चर्बी मिली थी। एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि अवैध कटान में बरामद मांस और चर्बी के सैंपल को जांच के लिए भेजा था। मीट गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पूर्व में लिखे मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी। चर्बी के नकली घी बनाने में इस्तेमाल की भी चर्चा थी।

ये भी पढ़ें -  UP: 'मां-बाप के बिना क्या होता है', 20 वर्षीय आयुष की मौत, ननिहाल में रहता था....रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर


 

पुलिस ने उस्मान, वाहिद, विल्किस और समीर को गिरफ्तार किया था। मगर, केस में लगी धारा में सात साल से कम की सजा होने की वजह से जमानत मिल गई थी। वहीं मुकदमे में साजिद, फरमान, साजिया, टिल्लू उर्फ आरिफ, राशिद, उस्मान, अबरार, फरमान, नदीम, सलीम, गोविंदा, बबलू, कदीम, समीम को भी नामजद किया गया था। यह फरार हो गए थे। तीन घरों से 275 किलोग्राम मांस, 82 कनस्तर चर्बी से भरे, एक स्कूटी, 11 कट्टे मांस, चाकू, तराजू बांट व पशुओं की खाल बरामद हुई थी।

ये भी पढ़ें -   Agra Metro: इमरजेंसी से कैसे निपटोगे...एडीजी ने पूछा ये सवाल, परखी आगरा मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था
 
विज्ञापन

पुलिस के छापे में 275 किलो मांस और 82 टिन में 1230 किलो चर्बी बरामद हुई थी। हालांकि ने चर्बी का इस्तेमाल साबुन बनाने में उपयोग करने की बात कही है, लेकिन पुलिस और एफएसडीए के अधिकारियों को इससे नकली घी बनाने में भी उपयोग करने की आशंका व्यक्त की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें