फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एमबीबीएस और बीडीएस की 429 सीटें रह गईं खाली, इन मेडिकल कॉलेजों में नहीं मिले छात्र; फिर होगी काउंसिलिंग

Tue, 15 Sep 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा समेत आसपास के निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की 429 सीटें पहले चरण की नीट यूजी काउंसिलिंग के बाद भी खाली रह गईं। कुल 1366 सीटों में 937 पर प्रवेश हुआ है, जबकि एसएन मेडिकल कॉलेज की राज्य कोटे की सभी 167 एमबीबीएस सीटें भर गई हैं।
 
विज्ञापन
महिला चिकित्सक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी काउंसिलिंग में निजी कॉलेज में सीट नहीं भर पाईं। इनमें एमबीबीएस और बीडीएस की 429 सीटें रिक्त रह गई हैं। इन पर दूसरे चरण में काउंसिलिंग होगी। एसएन मेडिकल काॅलेज की एमबीबीएस की राज्य कोटे की 167 सीटों पर प्रवेश हो गया है।
विज्ञापन


नीट काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. करुणा शंकर दिनकर ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज, शिकोहाबाद के फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद का एफएच मेडिकल कॉलेज और मथुरा के केडी डेंटल कॉलेज, केएम मेडिकल कॉलेज और एसकेएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस की 1366 सीटों पर आठ सितंबर से काउंसिलिंग चल रही थी।
विज्ञापन


इसमें से 937 पर ही प्रवेश हुआ है। एसएन की सभी सीटें भर गई हैं, रिक्त रहीं सीटें निजी काॅलेजों की है। अगले चरण में इन पर काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें