फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः 125 करोड़ रुपये से दूर होगी पेयजल की किल्लत, शहरवासियों को मिलेगा शुद्ध जल

Wed, 03 Jul 2019 06:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
महापौर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगाजल के लिए सीएम योगी और नगर विकास मंत्री दोनों गम्भीर हैं। सुप्रीम कोर्ट की अड़चन के चलते गंगाजल प्रोजेक्ट लेट हुआ दो महीने में गंगाजल प्रोजेक्ट का बाकी कार्य पूरा होगा। यह कहना है आगरा के महापौर नवीन जैन का। महापौर ने आगरा के लिए 125 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलने के बाद जानकारी दी।

विज्ञापन


ताजनगरी में शुद्घ पेयजल की किल्लत पिछले कई दशकों से चली आ रही है। बुधवार को नगर निगम में महापौर नवीन जैन ने 125 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को नगर विकास मंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद जानकारी दी। इस योजना में गंगाजल के लिए शहर के बाकी हिस्सों में जल्द ही पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। 

महापौर ने कहा कि आगरा में शुद्ध पानी के लिए नए टैंक का निर्माण होगा और पुराने टैंक का जीर्णोद्धार किया जाएगा। आवास विकास, राममोहन नगर, दीप नगर, सुलभपुराम सहित छह किलोमीटर में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। वहीं 86 किलोमीटर लिंक रोड पर दो साल में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि प्रथम चरण 125 करोड़ से पूरा होगा और उसके बाद द्वितीय चरण पूरा होगा। आने वाले तीन सालों में पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा।

बता दें कि यमुना पार, बल्केश्वर, कमला नगर, कचहरी घाट, जीवनी मंडी से जुड़े इलाकों में इस पाइप लाइन से गंगाजल मिलेगा। गौरतलब है कि आगरा के 35 प्रतिशत भाग में पानी की पाइप लाइन नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें