मॉडल रोड देखने पहुंचे मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के मेयर ने सिकंदरा क्षेत्र में भावना एस्टेट रोड का निरीक्षण किया। नगर निगम इस रोड को मॉडल रोड के रूप में तैयार कर रहा है। निरीक्षण में मेयर को निर्माण कार्य में लापरवाही मिली, वहीं खामियों के कारण उन्होंने इंजीनियर आरके सिंह को फटकार लगाई। ठेकेदार से नाराजगी जताई।
1.50 किमी लंबी है सड़क
नगर निगम की ओर से 1.50 किमी लंबी इस सड़क के किनारे बड़े नाले का निर्माण करा रहा है, वहीं भविष्य में भूमिगत पाइपलाइन या केबिल के लिए खुदाई की जरूरत नहीं होगी। डक्ट बनाकर इस रोड पर केबिल या पाइप बिछाए जा सकेंगे। मेयर नवीन जैन ने बताया कि साइड पटरी के निर्माण में लापरवाही नजर आई। इंटरलॉकिंग टाइल्स कई जगह उखड़े हुए हैं। ऊंचे-नीचे लगाए गए हैं। सड़क भी समतल नहीं है। मेयर ने इंजीनियर आरके सिंह को डिवाइडर और साइड पटरी पर पेड़-पौधे लगाकर हरियाली विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अवर अभियंता पवन कुमार आदि मौजूद रहे।