फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फर्जी दस्तावेज से जमानत कराना था बाएं हाथ का खेल, पुलिस के रडार पर छह लोग, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Fri, 11 Nov 2022 02:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा पुलिस फर्जी दस्तावेज से जमानत कराने वालों की गिरफ्तारी से पहले ठोस साक्ष्य जुटा रही है। एक दो नहीं बल्कि 500 मामलों की जांच हो रही है।

 
विज्ञापन
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी दस्तावेज की मदद से अपराधियों की जमानत कराने वाले 6 से अधिक लोग पुलिस के रडार पर हैं। ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। 500 मामलों की जांच पहले ही पुलिस कर रही है। जल्द कई और मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज की मदद से जमानत कराने के मामले में थाना न्यू आगरा में 3 मुकदमे दर्ज हुए। इनमें दो महिला और एक हत्यारोपी की जमानत कराई गई थी। जमानत के लिए जिस पते के पहचान पत्र लगाए गए थे, वहां पर पुलिस के पहुंचने पर मामला खुला था। 

500 से अधिक मामलों की चल रही जांच

पुलिस के पास 500 से अधिक मामले आ चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि जमानत के लिए दस्तावेज किस अधिवक्ता ने लगाए। अपराधी की पैरोकारी किसने की। जमानतदारों के दस्तावेज से लेकर फर्जी मुहर आदि किसने तैयार कीं। इस सबकी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गहनता से हो रही जांच

इसके साथ ही पुलिस को गिरोह में शामिल 6 लोगों के नामों के बारे में पता चला है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि फर्जी दस्तावेज से जमानत लेने वाले गैंग के बारे में गहनता से जांच की जा रही है। गैंग ने अब तक कितनों को जमानत कराई, यह पता किया जा रहा है। इसके साथ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें